Google Adsense को WordPress WebSite के साथ कैसे जोड़ें

क्या आप Google Adsense को WordPress Site के साथ जोड़ना चाहते हैं।

Google Adsense एक आसान तरीका है Online Earn करने का वह भी अपनी वेबसाइट पर ads लगाकर। 

इस लेख में हम आपको बताएंगे how to add Google AdSense in WordPress. और यहां पर हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी earning भी बढ़ा सकते हैं। वह भी बिल्कुल आसानी से।

Google Adsense क्या है?

Google Adsense एक ऐसा program है, जो वेबसाइट owners को अपनी वेबसाइटों पर ads प्रदर्शित करके पैसे कमाने की अनुमति देता है। वेबसाइट के owners इसके लिए sign up कर सकते हैं और फिर उन विज्ञापनों के प्रकारों का चयन कर सकते हैं जिन्हें वे अपनी साइट पर प्रदर्शित करना चाहते हैं।

Google Adsense पर साइन अप करना बहुत ही आसान है। इसका इंटरफ़ेस भी आपको बहुत ही सिंपल मिलता है। बस आपको एक बार अपनी वेबसाइट Google Adsense  से approved लेने के बाद अपनी वेबसाइट पर ads setup करनी होती है।

Adsense cost-per-click ads (CPC) पर काम करता है। जिसका मतलब यह है कि जब भी आप अपनी वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस की ऐड लगाते हैं तो कोई व्यक्ति उस ऐड पर क्लिक करता है तो उसका आपको पैसा मिलता है। क्लिक से प्राप्त राशि अलग अलग हो सकती है यह ads पर डिपेंड करता है कि यूज़र ने किस प्रकार की ad पर क्लिक किया है।

Google Adsense को WordPress Site में ठीक से कैसे जोड़ें?

सबसे पहले आपको Google Adsense पर साइन अप करना होगा। अगर आप चाहे तो आप अपनी पुरानी Gmail id के द्वारा भी साइन अप कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास जीमेल आईडी नहीं है, तो आप एक नई google id के द्वारा साइन अप करें।

एक बार जब आप अपनी वेबसाइट को Google Adsense approval के लिए submit कर देते हैं तो गूगल द्वारा आपकी वेबसाइट को चेक किया जाता है और अगर आपकी वेबसाइट उनके मानकों पर खरी उतरती है, तो आपको गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है। इसके लिए कुछ घंटे या कुछ दिनों का समय भी लग सकता हैं।

एक बार अगर आपको Google Adsense approval मिल जाता है तो आप अपने गूगल ऐडसेंस के अकाउंट में लॉगइन कर सकते हैं और वहां से अपना ad code generate कर सकते हैं। जिसे आपको अपनी WordPress Website में add करना होता है।

Wordpess Website में code लगाने के दो तरीके हैं:-

Google AdSense auto ads:- इसमें आपको सिर्फ एक code अपनी WordPress Website में ऐड करना होता है और गूगल ऐडसेंस अपने आप आपकी वेबसाइट पर ऐड दिखाना शुरू कर देते हैं। वह खुद ही डिसाइड करता है कि आपकी वेबसाइट के किस पेज पर कितनी, कब और कहां ads दिखानी है।

Manual Method to Place Ads:- इसमें आप मैनुअली अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऐड लगा सकते हैं और आप जिस जगह ऐड दिखाना चाहते हैं, वहां पर आपको गूगल ऐडसेंस का कोड लगाना होगा। इसमें सब काम मैनुअली करना पड़ता है। आप जिस पेज पर जितने ADS लगाना चाहे वह लगा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे और बताएंगे कि आप गूगल ऐडसेंस कि एड्स अपनी वेबसाइट में आसानी से किस प्रकार से लगा सकते हैं। हम आपको सलाह देंगे कि आप अपनी वेबसाइट पर मैनुअल तरीके से ADS लगाएं। जिससे आपको अधिक earning होगी।

Manual रूप से Google Adsense ads codes को WordPress site में कैसे लगाएं?

सबसे पहले Google AdSense account में login करें।

अब लेफ्ट साइड पर menu में Ads पर क्लिक करने के बाद ‘By ad unit’ पर क्लिक करें।

adsense

अब आपको Display Ads, In-feed ads, In articles ads और Multiplex ads दिखाई देंगी आप जिस ऐड को अपनी वेबसाइट पर लगाना चाहते हैं उसके ऊपर क्लिक करें।

google adsense ads code

अब आपको सबसे ऊपर एड्स का नाम देना होगा इसमें आप कुछ भी नाम दे सकते हैं जैसे sidebar ads.

इसके बाद आपको Ad size select करना होगा। गूगल द्वारा बहुत से Ad size दिए जाते हैं। आप इनमें से कोई भी अपनी वेबसाइट के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप Responsive ads size ही select करें। क्योंकि यह हर डिवाइस और screen size पर परफेक्टली काम करता है।

अब आपको Create Button पर क्लिक कर देना है और गूगल ऐडसेंस के द्वारा एक ads code generate कर दिया जाएगा। जिसमें आपकी unique ad unit ID और publisher ID होगी।

अब आपको इस ad code को copy कर लेना है और अपने लैपटॉप या डेक्सटॉप पर notepad या किसी अन्य text editor में सेव कर लेना है। 

Manual रूप से WordPress में Google Adsense कोड जोड़ें

अब आपको यह पता लगाना होगा कि आप अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट पर google adsence  की ऐड कहां लगाना चाहते हैं। बहुत सी वेबसाइट में ads sidebar में लगाई जाती है और हम आपको यहां पर साइड बार में ऐड कैसे लगाएं इसके बारे में बताएंगे।

सबसे पहले अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट के एडमिन पैनल में लॉगिन करें और Appearance पर क्लिक करने के बाद Widgets पर क्लिक करें।

wordpress widgets

अब + के निशान पर क्लिक करें और एक सर्चबार खुल जाएगा। उसमें Custom Html सर्च करें। अब नीचे Custom Html का ऑप्शन आ जाएगा उस पर लिख कर दे।

अब आपको Custom HTML widget block में Google AdSense code को Paste कर देना है।

इसके बाद Update Button पर क्लिक करना मत भूलें।

अगर आप अपनी wordpress वेबसाइट में लगाई ads पर अधिक control और उन ads को अच्छे से place करना चाहते हैं, तो ऐसे बहुत से plugins है जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे AdSanity, AdRotate, advanced ads plugin, Ad Inserter और Quick Adsense.

Ad Inserter का उपयोग करके आप अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट पर ads लगा सकते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन और free plugin भी है। इसका pro version भी आता है। जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पैसा चुकाना पड़ता है।

Ad Inserter का इंटरफ़ेस बहुत ही आसान है, इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

WordPress Site में Auto Ads AdSense Code कैसे लगाएं?

वर्डप्रेस साइट पर मैनुअल ads लगाने में बहुत अधिक समय बर्बाद होता है और बहुत से beginners blogger को यह भी नहीं पता होता कि वह अपनी वेबसाइट पर किस स्थान पर ऐड लगाएं। ताकि वह अधिक revenue generate कर सकें।

इसका सबसे अच्छा सलूशन है, कि आप अपनी वेबसाइट पर google adsence के auto-ads feature का इस्तेमाल करें और इसे वेबसाइट पर लगाना भी बहुत ही आसान है।

लेकिन, इसका एक disadvantage यह है कि आप एड्स पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और आपकी वेबसाइट पर ads गूगल द्वारा अपने आप अपने हिसाब से place किए जाएंगे और आप अपने हिसाब से एड्स को place नहीं कर पाएंगे।

अगर आप अपनी वेबसाइट पर गूगल के auto-ads feature का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप अपनी वेबसाइट में Google AdSense को कैसे जोड़ेंगे।

सबसे पहले अपने Adsense Account में login करें।

अब Ads पर क्लिक करने के बाद Get Code पर क्लिक करें।

google adsense auto ads

अब गूगल ऐडसेंस के द्वारा एक कोड जनरेट किया जाएगा। उसे Copy code snippet के बटन पर क्लिक करके कॉपी कर ले और उसे अपने लैपटॉप पर notepad में save कर दें।

वर्डप्रेस में ऐडसेंस Auto-Ads Code कैसे जोड़े?

Google Adsense के auto-ads feature का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी वेबसाइट में एक कोड ऐड करना होगा और आप की पूरी वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस की ऐड दिखाई देने लगेगी।

आप अपनी वर्डप्रेस साइड में header.php file में code लगा सकते हैं, लेकिन इसका नुकसान यह है कि जब भी आप अपने theme को update करेंगे, तो यह कोड remove  हो जाएगा और आपको दोबारा से इसे लगाना पड़ेगा।

Code add करने का सबसे अच्छा तरीका है आप Insert Headers and Footers Plugin  का इस्तेमाल करें और इस तरीके का इस्तेमाल करके आपको code एक बार insert करना पड़ेगा और आपकी वेबसाइट पर ads दिखाई देने लगेंगे।

सबसे पहले insert headers and footers plugin को install और activate करें।

Activate करने के बाद Setting पर क्लिक करें और Insert Headers and Footers  पर क्लिक कर दें।

अब आपको Code paste करने के बाद save के बटन पर क्लिक कर देना है।

अब आपका ऐडसेंस कोड वेबसाइट में लग चुका है और कुछ टाइम के बाद आपकी वेबसाइट के सभी pages पर ads दिखाई देने लगेगी।

FAQ:-

सबसे अच्छा AdSense AD Size क्या है?

इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर नहीं है, क्योंकि वेबसाइट और उसके user के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ऐडसेंस ads का आकार अलग-अलग होगा। 

हालांकि, एक अच्छा प्रारंभिक बिंदु मध्यम या बड़े विज्ञापन आकार का उपयोग करना है, क्योंकि ये अधिक ध्यान देने योग्य और अधिक क्लिक उत्पन्न करने की संभावना रखते हैं।

इसके अतिरिक्त, यह पता लगाने के लिए कि आपकी वेबसाइट के लिए सबसे अच्छा क्या है, विभिन्न ads size और नियुक्तियों के साथ प्रयोग करना महत्वपूर्ण है।

क्या मैं अपने स्वयं के Google AdSense Ads पर क्लिक कर सकता हूँ?

नहीं, आप अपनी गूगल ऐडसेंस ads पर क्लिक नहीं कर सकते। क्योंकि Google’s algorithm बहुत ही स्मार्ट है और समय गुजरने के साथ यह अधिक स्मार्ट बनता जा रहा है। अगर आप अपनी ads पर क्लिक करते हैं तो गूगल उसे पता लगा लेता है और आपका गूगल ऐडसेंस अकाउंट सस्पेंड कर देगा।

सर्वश्रेष्ठ AdSense Ads Placement क्या है?

इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर नहीं है, क्योंकि वेबसाइट और उसके user के आधार पर सर्वश्रेष्ठ AdSense Ads Placement अलग-अलग होते हैं। हालांकि, कुछ सामान्य नियम हैं। जिनकी मदद से आप अपने विज्ञापनों को सबसे प्रभावशाली स्थानों पर लगा सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है, कि आपके content के संबंध में आपके विज्ञापन कहाँ स्थित हैं। Ads को कॉन्टेंट के ठीक ऊपर रखा जाना चाहिए, जिसका अर्थ है कि ads नीचे स्क्रॉल किए बिना दिखाई दे जाएं। यह सुनिश्चित करता है कि जैसे ही user आपके web page पर आएगा तो वह उन ads को देख लेगा और इससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि user ads पर क्लिक करेंगे।

इसके अलावा, आपको अपनी सामग्री की शुरुआत के पास विज्ञापन लगाने का प्रयास करना चाहिए। यह सुनिश्चित करेगा कि ads तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित करें और इस संभावना को बढ़ा दें कि वे उन पर क्लिक करेंगे।

गूगल ऐडसेंस में CTR क्या है?

CTR का अर्थ “click-through rate” है। यह एक metric है जो मापता है कि लोग आपके विज्ञापनों को देखने के बाद कितनी बार उन पर क्लिक करते हैं।

अपनी CTR में सुधार करने के लिए, सुनिश्चित करें कि आपके विज्ञापन आपके दर्शकों के लिए अच्छी तरह targeted और relevant हैं। साथ ही, अपने विज्ञापनों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आकर्षक headlines और attractive images का उपयोग करें।

Google AdSense ने मेरे application को reject क्यों किया?

आपका Google AdSense application reject होने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण यह है कि आपकी वेबसाइट Google’s guidelines का पालन नहीं करती है। 

आपकी वेबसाइट के Google’s guidelines को पूरा नहीं करने के कुछ कारणों में बहुत अधिक advertisements होना, deceptive content होना, या prohibited content से संबद्ध होना शामिल है। 

यदि आपको लगता है कि आपकी वेबसाइट Google’s guidelines को पूरा करती है और आपका आवेदन अभी भी अस्वीकार कर दिया गया है, तो आप अधिक जानकारी के लिए Google AdSense support Team से contact कर सकते हैं।

क्या हम अपने WordPress.com ब्लॉग में Google AdSense ads लगा सकते हैं?

WordPress.com आपको गूगल ऐडसेंस की ऐड लगाने की अनुमति नहीं देता। अगर आप उसका बेसिक प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अगर आप अपने ब्लॉग पर ऐड लगाना चाहते हैं तो आपको Business plan में Upgrade करना होगा।

Google AdSense और Google AdWords में क्या अंतर है?

Google AdSense और Google AdWords दोनों ही Google द्वारा पेश किए जाने वाले advertising platforms हैं। हालाँकि, दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं।

Google AdSense का उपयोग, अपनी वेबसाइट पर ऐड लगाकर पैसे कमाने के लिए किया जाता है। जबकि Google AdWords का इस्तेमाल दूसरों की वेबसाइट पर ऐड लगाने के लिए किया जाता है।

आज आपने क्या सीखा?

हम आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल से यह पता चल गया होगा कि Google Adsense को WordPress website के साथ कैसे जोड़े और गूगल ऐडसेंस की ads अपनी वेबसाइट पर कैसे लगाएं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Avatar of kuljinder singh

Kuljinder Singh जो कि इस website का owner है haryana में एक छोटे से विलेज gledwa से है जो kurukshetra का पास पड़ता है। लाइफ मे कुछ कर गुजरने कि चाहत लेकर 2020 मे reliance jio कि job छोड़कर Blogging को ही अपना carrier बनाया।  Read More Click Here

3 thoughts on “Google Adsense को WordPress WebSite के साथ कैसे जोड़ें”

Leave a Comment